गुरुवार, दिसंबर 17, 2009

गडकरी की टीम पर संघ का मंथन

संजय स्वदेश
नागपुर। संघ मुख्यालय में चल रही तीन दिवसीय बैठम में भाजपा के भावी अध्यक्ष नितिन गडकरी की टीम में कौन-कौन पदाधिकारी शामिल होंगे, इसको लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। आरएसएस सूत्रों का कहना है कि संघ नये साल में नये अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी का कायाकल्प करना चाहता है। टीम में शामिल होने वाले नेताओं के पद आदि की स्थिति 18-19 दिसंबर तक स्पष्ट हो जाएंगी। वर्तमान भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। संभावना है कि पार्टी के नये अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 24 दिसंबर को की जाएगी। ज्ञात हो कि संघ मुख्यालय में आरएसएस के पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार से शुरू है। संघ मुख्याल से संपर्क करने पर सूचना दी जाती है कि बैठक पर संघ के कार्यक्रमों की चर्चा हो रही है। संघ के शीर्ष पदाधिकारियों का कहना है कि आरएसएस भाजपा के किसी भी मामले में दखल नहीं देती हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में संघ ने नितिन गडकरी का नाम अंतिम रूप तय कर लिया है। नये साल में पार्टी की एक नई शुरूआत होगी। इसके लिए हर तरह की पहलुओं पर चर्चा करते हुए नितिन गडकरी की टीम में शामिल होने वाले पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के लिए नाम पर विचार किया जा रहा है। ज्ञाता हो कि संघ की स्थापना में मराठी मूल के ब्राह्मण समुदाय की भूमिका ज्यादा था। वहीं अभी पार्टी अध्यक्ष के रूप में गैर मराठी नेता पदस्थ रहे। लिहाजा, संघ ने इस बार पार्टी को मराठी नेतृत्व देकर ऐसी टीम बनाना चाहता है जो पूरी तरह से संतुलित हो।

कोई टिप्पणी नहीं: