रविवार, दिसंबर 20, 2009

नागपुर आगमन पर गडकरी का भव्य स्वागत




नागपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तापोशी के बाद नई दिल्ली से नागपुर आगमन पर नितिन गड़करी का भव्य स्वागत रैली निकली एयरपोर्ट पर से निकली। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सुबह 9 बजे से ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हुजूम एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ा। पार्टी शहर अध्यक्ष सुधाकर देखमुख, विधायक देवेन्द्र फडणवीस, विधायक कृष्णा खोपड़े, निवर्तमान विधायक अशोक मानकर, मनपा के सत्ता पक्ष के नेता अनील सोले गिरीष व्यास, संजय भेंडे, कल्पाना पांडे समेत नगर के अनेक भाजपा पाषर्द व पूर्व पार्षद समेत सैकड़ों कार्यकओं ने श्री गडकरी का एयरपोर्ट पर सत्कार किया। वर्धा रोड़ से रानी झांसी चौक और महल स्थित वाडे तक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कि लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। विठ्ल-विठ्ल विठला... की धुन पर गड़करी की स्वागत रैली धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। रास्ते भर में सैकड़ों कार्यकताटों का उत्साह रहा। बीच रास्ते में कई जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बधाई के लिए बैनर और पोस्टर लगा रखे थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके स्वागत के लिए तत्पर दिखा। फूल माला पहनाये। चारों ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह ही उत्साह था।
110 किलो लड्डू से तौले गए गडकरी
सीताबडी्र चौक पर करीब 1 बजे गडकरी की का जोरदार स्वागत करने के लिए नागरिक व व्यापारियों की भीड़ ताशे, संदल के साथ पहले से ही मौजूद थी। चौक पर नाग विदर्भ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने यहां उन्हें पहले से ही लड्डुओं से तौलने की योजना बना रखी थी। व्यापारियों के अनुरोध पर गडकरी अपने रथ से उतरकर व्यापारियों की ओर से लगाए गए तराजू पर बैठे। उन्हें 110 किलो के लड्डुओं से तौला गया। फिर सारे लड्डुओं को उपस्थित लोगों में वितररित किया गया।
फटाका शो रहा जोरदार
नागपुर फायरवर्कस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से इस मौके पर जोनदार फटाका शो किया गया। फटाखे के बाद सड़कों पर कागज ही कागज बिछे दिखे। नागरिकों व व्यापारियों ने उनका पुष्पगुच्छ, हार व मिठाइयों से स्वागत किया। रैली के रास्ते भर में विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाजपाध्यक्ष गडकरी को पुप्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
वाडा के सामने भव्य नजारा
करीब 3 बजे के करीब गडकरी का राथ महाल स्थित उनके निवास गडकरी वाडा पहुंचा। यहां पहले से ही हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ पहले से मौजूद थी। बधाई देने वालों का देर शाम तक तांता लगा रहा। भाजपा का झंडा उठाये कार्यकर्ता, संदल, तोशे आदि की घ्वनी और बीच बीच में गडकरी की जयजयकार के साथ वाडे के सामने का नजारा भव्य दिख रहा था।
०००००००० ००००००० ००००००० ०० ०००० ०००००० ०००००

कोई टिप्पणी नहीं: