रविवार, फ़रवरी 14, 2010

भगवा बिग्रेड ने पाक का नापाक झंडा फूंका

आज जनता को जगाने आतंक के विरोध में नागपुर में हुई सभा
संजय स्वदेश
नागपुर।
पुणे में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आतंकवाद विरोधी तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। नागपुर के गोलीबारी चौक पर भगवा बिग्रेड के प्रमुख संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक सभा की। आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धाजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। आतंक की भत्र्सना की गई। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आतंक विरोधी और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए पाकिस्तान का झंडा जलाया। किसी तरह की अनहोनी रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद थी। झंडा जलाने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में होने वाली हर आतंकवादी हमले के पीछे किसी न किसी तरह से पाकिस्तान का हाथ होता है। इसलिए पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। सभा में नागपुर महानगर पालिका की महापौर वीजेपी नेता अर्चना डेहनकर और विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश महासचिव हेमंत जांबेकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हेमंत जांबेकर ने कहा कि सरकार आम लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से असफल रही है। शनिवार को पुणे में आतंकी घटना करीब सवा सात बजे हुई। मीडिया के माध्यम से इस घटना के बारे में पूरे देश को मालूम चल गया। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री को शाम आठ बजे तक यह नहीं मालूम की इस घटना को किसने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि सरकार माइ नेम इज खान के विरोध में सुरक्षा देती है। वेलन्टाइन डे पर अश्लीलता फैलाने वालों को संरक्षण देने की बात करती है। लेकिन आम आदमी की सुरक्षा की थोड़ी-सी भी चिंता नहीं है। 26/11 की घटना हो या पुणे की। पूरा देश यह जानता है कि देश में हर आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होता है। फिर मुख्यमंत्री पाकिस्तान को आड़े हाथ लेने में पीछे क्यों हट रहे है। देश का हर नागरिक जनता है कि इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान की प्रॉक्सी वार का हिस्सा है। इस सभा और सभा में पाकिस्तान का झंडा जलाने का उद्देश्य है आम जनता को आतंकवादी के विरोध और आतंकवाद से लडऩे में नकाम सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जागृत करना है।
महापौर अर्चना डेहनकर ने कहा कि नागपुर में मुंबई और पुणे की तरह आतंकी हमले न हो, इसके लिए उन्हें मिलजुल कर कार्य करना चाहिए और सर्तक रहना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा के संजय भेंडे, बजरंग दल के प्रांत प्रमुख अमोल ठाकरे, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण दटके, शिवसेना के पुरुषोत्तम शेलोकर, विधायक विकास कुंभारे, विहिप के नागपुर शहर मंत्री श्रीकांत आगलावे, बंटी कुकड़े, जितेंद्र सिहं ठाकुर, परशु ठाकुर, शक्ति हिंगनेकर, राजेश अत्राम, प्रवीण सांदेकर, धीरज फरतोड़े समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
०००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००

कोई टिप्पणी नहीं: