रविवार, फ़रवरी 28, 2010

कमांडो को पीटा, रिवाल्वर और वाकीटाकी लेकर चलता बना


Attaacker: Photo by Ravikant Kambale

नागपुर। अपराधियों के हौसले कितने प्रबल हो चुके हैं, इसका जीता जागता उदाहरण रविवार की दोपहर काटोल नाका, गिट्टीखदान में देखने को मिला। क्षेत्र में गत कई वर्षों से अवैध शराब का धंधा कर रहे खूखांर अपराधी सुरेंद्र उर्फ बबलू हौसला प्रसाद यादव (30) ने सरेआम एक चेतक पुलिस कमांडो योगेश आटे की पिटाई कर उसे न केवल गंभीर रूप से घायल किया, बल्कि, उसकी सर्विस लोडेड सर्विस रिवाल्वर व वाकी टॉकी लेकर फरार हो गया। उसे खोजने में लिए चलाये गए पुलिस ऑपरेशन को वह कपड़े बदल-बदल कर घंटो तक चकमा देता रहा। आखिर वह पुलिस के हथ्थे चढ़ ही गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब चेतक कमांडो योगेश आटे अपनी सरकारी मोटरसाईकिल से क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। वे होली के मद्देनजर इलाके के अवैध करोबार पर नजर रखे हुए थे। धोकड़ा से गुजरते वक्त उन्हें सुरेंद्र यादव अपने साथियों के साथ संदेहास्पद स्थिति में खड़ा दिखाई दिया। जब कमांडो योगेश ने उनसे पूछताछ की तो, वह आगबबूला हो उठा। इतना ही नहीं योगेश के साथ बदसलूकी भी करने लगा।
इससे दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसी बीच आरोपी सुरेंद्र यादव ने लोहे की रॉड से कमांडो योगेश पर हमला कर दिया। इससे योगेश को गंभीर चोट आई। योगेश को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी सुरेंद्र यादव उनकी सर्विस रिवाल्वर तथा वाकीटाकी लेकर भाग निकला। कमांडो योगेश आटे को तुरंत समीप ही स्थित आरआर हस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में धंतोली के एक निजी हस्पताल में ले जया गया। इस हादसे से पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सुरेंद्र को पकडऩे के लिए सर्चिग ऑपरेशन चलाया। सुरेद्र ने और पुलिस के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। पुलिस को चकमा देने के लिए सुरेंद्र ने कई बार कपड़े बदले। लेकिन पीएसआई जाधव ने उसे मकर धोकड़ा नाले के समीप से भागते वक्त दबोच लिया। उसके पास से कमांडो योगेश से छिनी हुई लोडेड नाइन एमएम रिवाल्वर, मैगजीन और वाकीटाकी जब्त की गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि आरोपी बबलू उर्फ सुरेंद्र यादव को जल्द न गिरफ्तार किया जाता, तो शायद होली की पूर्व संध्या के पहले ही पुलिस विभाग पर एक बड़ा कलंक लग जाता। मगर पुलिस की मुस्तैदी से ये शातिर आरोपी पकड़ा गया।
सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि कमांडो योगेश पहले गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में तैनात था। साथ ही वह आरोपी बबलू यादव से हर महीने वसूली भी किया करता था। बाद में योगेश का तबादला राणा प्रताप नगर हो गया और वहां से वह चेतक कमांडो दस्ते में शामिल हो गया। शहर में पेट्रोलिंग कर रहे सभी कमांडो दस्तों का पेट्रोलिंग करने के लिए 2-3 पुलिस स्टेशनों का इलाका दिया जाता है। जहां इन्हें 24 घंटे 2 शिफ्ट में ड्यूटी करनी पड़ती है। होली के त्यौहार में शहर के सभी अवैध व्यवसायी देशी दारू, विदेशी दारू की बेखौफ होकर बिक्री करते हैं। इनके इस कार्य में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रहती है। बताया जा रहा है कि कमांडो द्वारा जारी वसूली अभियान के कारण ही यह शर्मनाक घटना हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए शातिर अपराधी बबलू उर्फ सुरेंद्र यादव पर जानलेवा हमला लूटपाट, डकैती करने समेत दर्जनों गुनाह विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है।
०००००००००००००००००००००००००
नहर के पास बच्चे की लाश मिली
संवाददाता
कन्हान।
कन्हान नगर के समीप बोरडा निमखेडा ग्राम के मार्ग से करीब चार कि.मी. दूर नहर के पास रविवार को पुलिस को 11 वर्षीय अज्ञात बालक की लाश मिली। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांन्द्री निवासी मोतीलाल देशमुख के खेत के पानी के कुंअे मेें धर्मराज मनघटे को बालक की लाश दिखाई दी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक मृतक बालक की शिनाख्त पुलिस नहीं हो पाई थी।
..........................

कोई टिप्पणी नहीं: