सोमवार, मार्च 01, 2010

... तो आम आदमी के लिए ज्यादा रंग-रंगीली होती यह होली

...
होली से होली तक कुछ यूं रही महंगाई की चाल
होली से होली तक महंगाई मार गई
संजय स्वदेश
नागपुर।
तेज रफ्तार से बढ़ती महंगाई ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। यह बजट बिगडऩे से जनता की नजरें वित्तमंत्री के आम बजट पर टिकी हुई थी। लेकिन आम जनता को वित्तमंत्री से निराशा ही मिली। लिहाजा, आम लोगों के लिए यह होली कमरतोड़ साबित हुई। देश में हजारों लोग शायद ही उस तरह से उल्लासित होकर होली माना पाएंगे जिस तरह से कुछ वर्ष पहले मनाते थे। पिछली बार होली 11 मार्च को थी। इस बार होली एक माह दस दिन पहले आ गई। लेकिन पहले आई होली से पहले ही महंगाई काफी आगे निकल चुकी है। होली से होली तक जीवनावश्यक वस्तुओं की कीमतें जिस तेजी से बढ़ी हैं, उससे गरीब और मध्यम वर्ग का बजट चरमरा चुका है। बचत तो पहले से आधी भी नहीं रही। पिछली होली से इस होली तक महंगाई की लगी आग में एक बात गौर करने वाली है। एक ओर जहां खाद्यान्न वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, दूसरी तरफ आज के जीवन-शैली में जीवन के लिए अब आवश्यक हो चुकी कई इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। शक्कर, तेल, तुअर दाल, गेहंू, हल्दी, हरी इलायची, काली मिर्च, मोटी सोंफ ने ऊंची छलांग लगाई है। बीच में चावल के दाम भी बढ़े, लेकिन बाद में इसमें गिरावट थोड़ी-सी गिरावट आई। लेकिन यह गिरावट उस भाव को नहीं छू पाई जो एक साल पहले थी। जरा इलेक्ट्रिॉनिक बाजार देखिये फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, एलसीडी, एसी सहित अनेक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में 5 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में आम आदमी को लत लगा दी है कि वह आरामदायक इलेक्ट्रिॉनिक उत्पादों का उपयोग करें। जबकि जीने के लिए भोजन जरूरी है, इलेक्ट्रिॉनिक उत्पाद नहीं। पर आम आदमी की जरूरत सरकार भला कहां समझती है? यदि समझती तो शायद इलेक्ट्रिॉनिक उत्पादों के साथ-साथ खाद्यान्नों के भाव में कमी होती और यह होली आम आदमी के लिए ज्यादा रंग-रंगीली होती।

जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम

वस्तु 11 मार्च 2009 1 मार्च, 2010

शक्कर 14 32
गेहूं 16 26
चावल 25 32
तुअर दाल 40 53
फली तेल 65 72
हल्दी 51 125
इलायची 590 1200
काली मिर्च 111 145
मोटी सोंफ 73 92
(सभी आंकड़े प्रति किलो रुपए में)
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं
फ्रिज (230 लीटर)14200 13900
टीवी (29 इंच) 1500० 11000
वॉशिंग मशीन 8500 7900
एलसीडी 21500 20900
एसी 21500 20900
ओवन 5500 4900
(सभी आंकड़े रुपए में)
नोट : ये सभी भाव स्थानीय बाजार के हैं। देश को दूसरे बाजार भाव से अंतर आ सकता है।

2 टिप्‍पणियां:

मुंहफट ने कहा…

होली पर हार्दिक शुभकामनाएं. पढ़ते रहिए www.sansadji.com सांसदजी डॉट कॉम

Udan Tashtari ने कहा…

आभार इस विश्लेषण का!


ये रंग भरा त्यौहार, चलो हम होली खेलें
प्रीत की बहे बयार, चलो हम होली खेलें.
पाले जितने द्वेष, चलो उनको बिसरा दें,
खुशी की हो बौछार,चलो हम होली खेलें.


आप एवं आपके परिवार को होली मुबारक.

-समीर लाल ’समीर’