सोमवार, अप्रैल 05, 2010

बड़ी होटलों में लड़कियों की आपूर्ति!

जुआरियों के लिए देर रात तक चलता है कैबरे
विशेष प्रतिनिधि
नागपुर।
नागपुर की बड़ी होटलों में आजकल वह सब कुछ हो रहा है जो कानूनन जुर्म है। नागपुर की होटल तुली इंटरनैशनल में 12 बड़े जुआरियों के पकड़े जाने और उनके पास से 14 लाख से अधिक रकम बरामद किए जाने की घटना के बाद से बड़ी होटलों में चलने वाले काले कारनामों का चि_ïा खुलने लगा है। सूत्रों ने बताया कि अकेला होटल तुली इंटरनैशनल ही नहीं है जहां जुआ-सट्टïा चल रहा है, नगर में दर्जनभर ऐसे बड़े होटल हैं जहां बड़ा जुआ तो चलता ही है, जुआरियों की हवस को बुझाने के लिए लड़कियों की आपूर्ति भी की जाती है। यह लड़कियां रायपुर और मुंबई से बुलाई जा रही हैं। खासकर शनिवार की रात नगर की कई बड़ी होटलों में जुए और जिस्मफरोशी के अड्डïे सजते हैं और इनका कारोबार लाखों में है।
सूत्रों ने बताया कि नगर की बड़ी होटलों में चल रहे जुए के अड्डïों के साथ जिस्मफरोशी के अड्डïे भी तेजी से पनप रहे हैं। कुछ नामी लोग बड़े मुर्गों को पकड़ïकर जुआ भराते हैं। जुआ खेलने के बाद जुआरियों के लिए उसी होटल में एक से बढ़कर एक लड़कियों की आपूर्ति भी की जाती है। कई जुआरी तो इन्हीं लड़कियों के चक्कर में जुआ खेलने आते हैं। हालांकि इसके लिए लड़कियों की आपूर्ति करने वाले लोग लाखों की वसूली भी करते हैं। बड़ी होटलों के बंद कमरों में जिस्मफरोशी के अलावा देर रात तक कैबरे डांस भी चलता रहता है। राज्य के गृहमंत्री आर.आर. पाटिल ने बड़ा ढाढ़स कर राज्य में डांस बार तो बंद करा दिए लेकिन यही डांस बार अब शहरों की बड़ी होटलों के बंद कमरों में शुरू हो गए हैं। केवल जुआरियों के लिए नहीं बल्कि नगर के अन्य रइसों के लिए भी यहां लड़कियों व डांस गल्र्स का इंतजाम किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि रात के समय यहां लड़कियां लाई जाती हैं और वे पूरी रात होटल में ही रहती हैं। शाम के समय लड़कियों को लाना इसलिए टाला जाता है कि किसी की नजर में न आ जाए। अधिकांश लड़कियां इन दिनों रायपुर से नागपुर लाई जा रही हैं। इसके बाद मुंबई की लड़कियों की भी कोई कमी नहीं है। बिना किसी लाइसेंस के बड़ी होटलों में धड़ल्ले से डांस बार या गजल-नृत्य के कार्यक्रम बंद कमरों में चल रहे हैं और इसमें लाखों की कमाई हो रही है। सूत्र बताते हैं कि नागपुर में लड़कियों के शौकीनों की कोई कमी नहीं है और अच्छी सुविधा उपलब्ध हो तो पैसा लुटाने वालों की भी कोई कमी नहीं है। लड़कियों की आपूर्ति करने वाले लोगों ने इस धंधे के साथ-साथ जुआघर भी शुरू कर होटल वालों के साथ-साथ स्वयं का धंधा भी बढ़ा लिया है।
बड़ी होटलों में चलने वाले इस प्रकार के अवैध व्यवसाय से होटल प्रबंधन भलीभांति अवगत है लेकिन वह मुंह पर पट्टïी बांधे रहता है। धंधे पर असर होने का खतरा जो रहता है। एक होटल के एक कमरे में दर्जनभर लोग एकसाथ घंटों रहने लगे और होटल प्रबंधन को भनक भी नहीं लगे ऐसा हो ही नहीं सकता। इसी कारण कई लोगों की मांग है कि किसी होटल में जुआ पकड़े जाने पर उस होटल के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: