शनिवार, मई 01, 2010

बादलों ने ठंडे किए पारे के तेवर

नागपुर। संतरनगरी में शनिवार को भी मेघ मेहरबान रहें। शुक्रवार को जहां समूचे विदर्भ की जनता को भीषण गर्मी से कुछ घंटे के लिए राहत मिली। वैसा ही मैसम 1 मई को भी मेहरबान रहा। नागपुर का अधिकत तापमान 39 डिग्री नहीं पार कर पाया। गत दो सप्ताह से हमेशा 40 डिगी सेलिसियल पार की गर्मी सहने वाले नागपुरियों को शनिवार को भी राहत की सांस ली। महाराष्ट्र स्थापना दिवस और विदर्भ आंदोलन के कारण इन मौके पर आयोजित होने वाले समारोह को भी गर्मी के कारण जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला। संकट चतुर्थी होने से टेकड़ी स्थित गणेश मंदिर में भी श्रद्धालुओं को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को सड़कों पर अधिकर लोगों कानों पर बिना कुछ बांधे वाहन चलाते दिखे। ज्ञात हो कि गुरुवार को पारा 44 के पार था। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को बादलों की मेहरबानी से यह 40 को नहीं पर कर पाया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उपराजधानी में मेघों की आवक क्या हुई कि पारे की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। अधिकतम तापमान में दो-से तीन डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा की गिरावट आई है। मेघों से कुछ उम्मीदें जगी हैं, लेकिन ये ज्यादा दिन तक राहत नहीं दे सकते हैं। शुक्रवार की तरह शरिवार को भी मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ नजर आया। सुबह धूप निकली, लेकिन फिर बादलों ने सूरज को ढक लिया। इसके चलते सूरज की तपिश ने हलकान नहीं किया।
०००००००

कोई टिप्पणी नहीं: