
संजय स्वदेश नागपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी गुरुवार की शाम होटल प्राईड से अचानक फरार हो गए। धोनी के गायब होने से होटल प्रबंधन में खलबली मच गई। धोनी कहां गए? इसके बारे में होटल के किसी व्यक्ति को जानकारी नहीं थी। होटल पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछे जाने पर उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता दर्शायी।
बताया जाता है कि धोनी बिना किसी को बताये नागपुर में अपने किसी खास मित्र के घर चले गए। रात 10:30 बजे तक होटल में नहीं लौटे थे। बताया जाता है कि होटल प्रबंधन द्वारा धोनी के खाने के लिए लिट्टी का प्रबंध किया गया था। लेकिन खाने के लिए धोनी देर रात तक होटल में उपलब्ध नहीं हुए। इसके अलावा श्रीलंका के जादुई स्पीनर अजंता मेंडिस भी शाम के समय होटल से गायब हो गए। जानकारी मिली है कि मेंडिस का मोबाइल राजकोट में कहीं खो गया। मेंडिस मोबाइल खरीदने के लिए नागपुर के मार्केट में गए। उनके साथ दो सुरक्षाकर्मी भी भेजे गए। ज्ञात हो कि मोहाली में भी धोनी इसी तरह रात में होटल से बिना बताये गायब हो गए थे। पिछली बार नागपुर में हुए 20-20 के दौरान भी धोनी पुलिस को बिना बताये फिल्म देखने चले गए थे।
2 टिप्पणियां:
dost ka nam kya hai ravikant to nahi
dost ka nam kya hai ravikant to nahi
एक टिप्पणी भेजें